पशुपालन और डेयरी विभाग में निकली जॉब, 67700 से 208700 रुपये तक मिलेगी सैलरी

यूपी तक

• 06:12 PM • 10 Jul 2026

DAHD Vacancy: भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने असिस्टेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई 2026 कर दी गई है.  

UP Tak

AI Generated

Google CTA

DAHD Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने असिस्टेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के पदों पर भर्ती निकाली हैं. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी. जो भी अनुभवी उम्मीदवार पशुपालन और डेयरी विभाग के अंतर्गत काम करना चाहते हैं, वो आवेदन फार्म भरकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. विभाग ने आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई 2026 कर दी है.  

यह भी पढ़ें...

पदों का विवरण और शानदार सैलरी

पशुपालन और डेयरी विभाग ने कुल 4 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसमें असिस्टेंट कमिश्नर के 2 पद शामिल हैं, जिनकी सैलरी लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये के बीच तय की गई है. वहीं, डिप्टी कमिश्नर के लिए भी 2 पदों पर भर्ती निकाली गई है, इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

असिस्टेंट कमिश्नर के लिए जरूरी योग्यता

असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, पशुपालन या पोल्ट्री क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है. उम्मीदवार का भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (VCI) या राज्य परिषद में रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है. इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों ने वेटेरिनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी की किसी भी ब्रांच में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

डिप्टी कमिश्नर के लिए जरूरी योग्यता

डिप्टी कमिश्नर के पद के लिए भी वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, संबंधित क्षेत्र जैसे- मवेशी और पशुधन विकास, पोल्ट्री, पशु स्वास्थ्य या मांस और मांस उत्पादों में 8 साल का अनुभव जरूरी है. इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों के पास वेटेरिनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी की किसी भी ब्रांच में  पोस्ट-ग्रेजुएट (पीजी) डिग्री हासिल की है , उन्हें इस चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ी

पशुपालन विभाग ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2026 तय की गई थी. अब इसे बढ़ाकर 17 जुलाई 2026 कर दिया गया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नई डेडलाइन से पहले अपना आवेदन पूरा करके भारत के पशुपालन क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपी के कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती शुरू, ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट