DRDO Apprentice Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के ISSA (Institute of Software Studies & Applications) ने 2026 के लिए एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती में योग्य ग्रेजुएशन और डिप्लोमा धारक ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है. इस भर्ती में कुल 21 पद भरे जाएंगे और साल 2021 से 2025 के बीच पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या गणित में M.Sc. की पहली श्रेणी की डिग्री होना जरूरी है.
तकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना जरूरी है. केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2021 से 2025 के बीच अपनी योग्यता पूरी की है. बता दें कि जो उम्मीदवार पहले से अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं या जिनके पास एक साल का कार्य अनुभव है, वे आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं.
कितना मेलगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में कुल 21 पद हैं. कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 15 पद हैं और उन्हें महीने का 12300 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. गणित में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 1 पद के लिए भी 12300 रुपये प्रतिमाह तय हैं. तकनीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के 5 पद हैं और उनका स्टाइपेंड 10900 रुपये प्रतिमाह होगा.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक विज्ञापन (ISSA/HRD/Apprentice/2026/01) से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
डाउनलोड किए गए फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें.
सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित स्कैन कॉपी फॉर्म के साथ लगाएं.
भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजें.
ध्यान दें कि आवेदन 27 फरवरी 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बस्ती जिले से 5 फरवरी को लापता हुए दारोगा अजय गौड़, नदी किनारे में मिली बाइक... लास्ट कॉल किसे मिलाया था?
ADVERTISEMENT









