BSF ने कॉम्बैटाइज्ड इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती... 200000 तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

निष्ठा ब्रत

04 Jun 2025 (अपडेटेड: 04 Jun 2025, 06:05 PM)

BSF Air Wing Recruitment 2025:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) एयर विंग में ग्रुप 'A' इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है. कुल 9 पदों पर नियुक्ति प्रतिनियुक्ति, शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट व पुनः-नियुक्ति आधार पर होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है.

UP Tak
Google CTA

BSF Air Wing Recruitment 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने साल 2025 के लिए एयर विंग में ग्रुप 'A' कॉम्बैटाइज्ड इंजीनियर पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation), शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट, डेपुटेशन सह री-अपॉइंटमेंट और री-अपॉइंटमेंट के आधार पर की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

इस  रिक्रूटमेंट प्रॉसेस के अंतर्गत केंद्र सरकार/राज्य सरकार/सार्वजनिक अंडरटेकिंग के सर्विंग या रिटायर्ड ऑफिसर्स अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को बीएसएफ एयर विंग ऑफिसर्स (ग्रुप 'A' कॉम्बैटाइज्ड पोस्ट) कैडर, रिक्रूटमेंट रूल्स 2023 के अनुसार योग्य होना अनिवार्य है.

क्या हैं वैकेंसी डिटेल्स 

1. उप प्रमुख अभियंता (कमांडेंट)

सैलरी: लेवल 13 (₹1,23,100 - ₹2,15,900)

विमान प्रकार: Mi-17

स्ट्रीम: मैकेनिकल या एवियोनिक्स

पदों की संख्या: 01

भर्ती का प्रकार: केवल प्रतिनियुक्ति

2. वरिष्ठ विमान रखरखाव अभियंता (सेकंड-इन-कमांड)

सैलरी: लेवल 12 (₹78,800 - ₹2,09,200)

विमान प्रकार: Mi-17 और चीता

स्ट्रीम: Mi-17: मैकेनिकल-03 पद, एवियोनिक्स -04 पद, चीता: मैकेनिकल-01 पद

भर्ती का प्रकार: प्रतिनियुक्ति (Deputation), शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट, डेपुटेशन सह री-अपॉइंटमेंट और री-अपॉइंटमेंट सैनिकों के लिए उपयुक्त

ये मिलेंगी सुविधाएं

इन पदों पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों को सैलरी के साथ-साथ कई तरह के अलाउंस और सुविधाएं भी मिलेंगी. इनमें महंगाई अलाउंस (DA), घर किराया अलाउंस (HRA), वर्दी के लिए अलाउंस, और इलाज की सुविधा शामिल हैं. इसके अलावा, जो लोग प्रतिनियुक्ति (deputation) पर आएंगे उन्हें खास अलाउंस मिलेगा. अगर किसी को ऐसे क्षेत्र में काम करना होगा जहाँ हालात मुश्किल और जोखिम भरे हैं, तो उन्हें जोखिम और कठिनाई अलाउंस भी दिया जाएगा. ये सारी सुविधाएं सरकार के नियमों के हिसाब से दी जाएंगी.

कैसे करें अप्लाई?

उम्मीदवारों को अपने आवेदन उचित माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्न पते पर 30 नवंबर 2025 तक भेजने होंगे:
पता: DIG (Pers), FHQ BSF, Pers Dte, Block 10, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi – 110003

इन बातों का रखें ध्यान 

केवल पूर्ण और सही माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे.

बीएसएफ को किसी भी समय पदों की संख्या में परिवर्तन, विज्ञापन रद्द या स्थगित करने का अधिकार सुरक्षित है.

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए BSF की वेबसाइट www.bsf.gov.in पर नजर बनाए रखें.

किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें: 011-24364851 से 55 (विस्तार: 2381, 2380)

ये भी पढ़ें: ISRO recruitment 2025: ISRO ने 320 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें क्या है पूरी प्रॉसेस और 16 जून के पहले करें अप्लाई