मुरादाबाद में अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा को बेरहमी से मार डाला, इस हार्दिक की कहानी तो डरावनी है

Moradabad Murder News: मुरादाबाद में होली की खुशियां मातम में बदल गईं जब गुरुग्राम में कार्यरत इंजीनियर हार्दिक ने अपनी जुड़वा बहन की हत्या कर दी और माँ पर हमला कर भाग निकला. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 04:52 PM • 07 Mar 2026

follow google news

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की बुद्धि विहार कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां होली की छुट्टियां मनाने घर आए एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी ही जुड़वा बहन की हत्या कर दी और मां पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया. आरोपी का नाम हार्दिक है, जो गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है. हार्दिक और उसकी जुड़वा बहन हिमाशिखा गुरुग्राम में साथ रहते थे और होली मनाने मुरादाबाद स्थित अपने घर आए थे. शुक्रवार को दोनों को वापस गुरुग्राम जाना था, लेकिन उससे पहले ही हार्दिक ने घर पर अकेले पाकर बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. 

यह भी पढ़ें...

मां पर भी किया हमला

बहन की हत्या करने के बाद हार्दिक अपनी मां (नीलिमा देवी) के ऑफिस पहुंचा और किसी बहाने से उन्हें घर ले आया. जैसे ही मां ने घर के अंदर बेटी को खून से लथपथ देखा और चीखीं, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से वार किए और कार लेकर मौके से फरार हो गया. घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी हार्दिक की तलाश में कई टीमें लगा दी हैं. 

पुलिस के अनुसार, मां अभी तक हमले का कोई स्पष्ट कारण बताने की स्थिति में नहीं हैं. हार्दिक की गिरफ्तारी के बाद ही इस जघन्य अपराध की असली वजह साफ हो पाएगी.