बिना पूछे रसगुल्ला खाने पर 11 साल के मासूम को जलते तंदूर में फेंक डाला... बस्ती से सामने आई रूह कंपा देने वाली वारदात

यूपी के बस्ती में एक शादी समारोह के दौरान हलवाई ने 11 साल के बच्चे को जलते तंदूर में फेंक दिया. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिना पूछे रसगुल्ला खा लिया था. आरोपी की तलाश जारी है.

यूपी तक

• 04:07 PM • 17 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ महज एक रसगुल्ला खाने पर एक मासूम बच्चे को तालिबानी सजा दी गई. छावनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान, 11 साल के बच्चे को कथित तौर पर जलते हुए तंदूर में फेंक दिया गया. इस खौफनाक घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.

यह भी पढ़ें...

महज एक रसगुल्ला और 'मौत' जैसी सजा

मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय चमन अपनी नानी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. शादी में बच्चों की चंचलता स्वाभाविक है, लेकिन चमन का बिना पूछे एक रसगुल्ला खा लेना उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. आरोप है कि स्टॉल पर मौजूद हलवाई (कारीगर) इस बात पर इतना भड़क गया कि उसने अपना आपा खो दिया और मासूम को उठाकर धधकती हुई तंदूर की भट्टी में फेंक दिया.

बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है

इस वारदात के बाद शादी के जश्न वाले घर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है.