हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन... भाई के लिए बनाया खाना, फिर घर में मिली लाश, हुआ क्या?

मशहूर हरियाणवी कलाकार दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन. इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली दिव्यांका की मौत की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री स्तब्ध. जानें पूरी कहानी.

यूपी तक

• 04:30 PM • 24 Apr 2026

follow google news

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. अपनी बेहतरीन अदाकारी और सादगी से लाखों दिलों पर राज करने वाली उभरती हुई कलाकार दिव्यांका सिरोही का 21 अप्रैल की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. महज 30 साल की उम्र में दिव्यांका के यूं चले जाने से उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है.

यह भी पढ़ें...

घर पर अकेली थीं दिव्यांका, भाई को किया था आखिरी मैसेज

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित अपने फ्लैट पर दिव्यांका अपने भाई और बहन के साथ रहती थीं. घटना वाली रात उनका भाई किसी काम से बाहर गया था. बताया जा रहा है कि दिव्यांका ने भाई के लिए खाना बनाया और मैसेज पर 'ओके' लिखकर घर का गेट बंद करने की बात भी कही थी. लेकिन जब परिवार वापस लौटा, तो दिव्यांका मृत अवस्था में मिलीं. उनके सिर पर चोट के निशान और शरीर पर हल्की सूजन पाई गई है.

बुलंदशहर से 'सोशल मीडिया स्टार' तक का सफर

  • 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में जन्मीं दिव्यांका ने बहुत कम समय में बड़ी सफलता हासिल की थी.
  • डिजिटल पहचान: दिव्यांका सोशल मीडिया पर जबरदस्त सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स थे.
  • लोकप्रिय गाने: उन्होंने 50 से अधिक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया था. सुनंदा शर्मा के सुपरहिट गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू' पर बनाया गया उनका वीडियो देशभर में वायरल हुआ था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई.

मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार

दिव्यांका के असामयिक निधन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि शुरुआती तौर पर इसे 'हार्ट अटैक' से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन गिरने की वजह से सिर में आई चोट और अचानक बिगड़ी तबीयत ने मौत के कारणों को उलझा दिया है. परिवार और उनके करीबी दोस्त इस अपूरणीय क्षति से उबर नहीं पा रहे हैं.

इंडस्ट्री में शोक की लहर

दिव्यांका के निधन की खबर मिलते ही हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, केडी और अमित सैनी रोहतकिया समेत कई बड़े सितारों ने शोक व्यक्त किया है. उनके अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा. दिव्यांका को उनकी मेहनत, मृदु स्वभाव और प्रोफेशनल रवैये के लिए हमेशा याद किया जाएगा.