यूपी पुलिस के एनकाउंटर से डरा करनाल जेल में बंद गैंगस्टर पम्पू, चिट्ठी लिखकर मांगी सुरक्षा

यूपी तक

• 05:27 PM • 02 Sep 2026

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में नाम आने के बाद अब यूपी पुलिस के एनकाउंटर से घबरा रहा है हरियाणा की करनाल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू. गोगी गैंग से जुड़े इस गैंगस्टर ने खुद ही पुलिस और जेल अधिकारियों को लेटर भेजकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में नाम आने के बाद अब यूपी पुलिस के एनकाउंटर से घबरा रहा है हरियाणा की करनाल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू. गोगी गैंग से जुड़े इस गैंगस्टर ने खुद ही पुलिस और जेल अधिकारियों को लेटर भेजकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. शामली में हुए सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में नाम आने के बाद से पम्पू को अपने एनकाउंटर का खौफ सता रहा है.

यह भी देखें...

गैंगस्टर ने रखी अजीबोगरीब मांगें

राकेश उर्फ पम्पू ने अपने वकील के जरिए यूपी और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को एक पत्र भेजा है. उसने मांग की है कि अगर यूपी पुलिस उसे कस्टडी में लेती है, तो उसे सिर से लेकर पैर तक बेड़ियों में जकड़ कर रखा जाए. साथ ही, जेल से बाहर ले जाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए और उसे हर समय कड़ी सुरक्षा दी जाए. हैरानी की बात यह है कि शामली पुलिस ने अभी तक उसकी कस्टडी रिमांड के लिए कोई आवेदन भी नहीं लगाया है.

अंकित बालियान की हत्या की साजिश

26 अगस्त की शाम को शामली में जिम से बाहर निकलते समय हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की ऑटोमैटिक हथियारों से हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि राकेश उर्फ पम्पू ने जेल में रहते हुए ही इस हत्या की पूरी साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को दो शूटरों, मोहित और सुमित को एनकाउंटर में मार गिराया था. शूटरों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से ही पम्पू बुरी तरह खौफजदा है.

पुलिस ने दी थी बड़ी चेतावनी

शूटरों के एनकाउंटर के बाद शामली के एसपी ने बाकी आरोपियों को लेकर सीधे तौर पर बड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने बताया था कि गोगी गैंग का संचालन करनाल जेल में बंद राकेश पम्पू और तिहाड़ जेल में बंद रोहित मुई कर रहे हैं. पुलिस इन दोनों को जल्द ही रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है. एसपी के मुताबिक, शूटरों ने हत्या से पहले एक होटल में रुककर रेकी की थी, गाड़ी में जीपीएस लगाया था और फिर इस वारदात को अंजाम देकर अलग-अलग रास्तों से भाग गए थे.