Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 16 साल पहले हुई लव मैरिज से तीन बच्चे होने के बावजूद एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाकू से गला रेत दिया. इसके बाद नल के पाइप से पति के सिर पर कई वार किए. हमले में घायल पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. उसे 200 से अधिक टांके लगाए गए हैं. तब जाकर उसकी जान बच पाई है. वहीं आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
फेसबुक फ्रेंड के प्यार में ‘पागल’ तीन बच्चों की मां
गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र के नकहा नंबर एक के रहने वाले राजकपूर ने 16 साल पहले शाहपुर के खरैया पोखरा की रहने वाली श्वेता के साथ लव मैरिज की थी. उसके तीन बच्चे 14 साल की बेटी रिया, 10 साल की बेटी तनिषा और 8 साल का बेटा जिगर है. पीड़ित राजकपूर की मां मैना देवी की मानें तो उनकी बहू श्वेता ने उसके बेटे के ऊपर प्रेमी अंकित के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया है. दो-तीन साल से कोरोना के समय से बेटे का काम-धंधा मंदा चल रहा था. इसके बाद वो नशे का आदी हो गया. उसकी बहू श्वेता ने इसके बाद फेसबुक पर फोटो और मोबाइल नंबर डालकर लोगों को बुलाने लगी. ये बात नागवार लगने पर उनके बेटे राजकपूर को आमलेट में नींद की गोलियां खिलाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.
पति की मौत के लिए उठाया खौफनाक कदम
10-11 जून शनिवार की रात 1 बजे राजकपूर पहुंचा तो कहासुनी के बाद पत्नी से मारपीट हो गई. शोर सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो देखा राजकपूर खून से लथपथ कमरे में पड़ा था. श्वेता के अलावा गगहा का रहने वाला अंकुर चौरसिया भी कमरे में मौजूद था. पड़ोसियों की मदद से परिवार के लोगों ने श्वेता और अंकुर को पकड़कर चिलुआताल थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया. बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती राजकपूर की मां मैना देवी ने श्वेता और उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है.
प्रेमी के साथ बनाया प्लान
पीड़ित राजकपूर की मां मैना देवी ने बताया कि 10-11 जून की रात एक बजे के करीब आमलेट में नींद की दवा खिलाकर पत्नी श्वेता ने बेसुध कर दिया. इसके बाद प्रेमी अंकित और बेटी के साथ मिलकर नल के पाइप और चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया. कोरोना में कमाई ठप होने की वजह से उनकी बहू ने पति को महत्व देना कम कर दिया. वो फेसबुक पर अपनी फोटो और मोबाइल नंबर देकर लोगों को बुलाने लगी. इसी बात का राजकपूर ने विरोध किया, तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया. जब वो और परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो श्वेता और उसकी बेटी के हाथ खून से सने थे. प्रेमी अंकुर को उसने छत पर भगा दिया था. राजकपूर की 16 साल पहले श्वेता से लव मैरिज हुई थी.
ADVERTISEMENT









