नोएडा में मीट की दुकान पर शाहरुख को चाकुओं से क्यों गोद डाला? तमाशाबीनों ने ये बताया

भूपेंद्र चौधरी

• 04:58 PM • 14 Nov 2024

Noida News: नोएडा के सेक्टर 117 में मांस की दुकान पर विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या. मृतक मेरठ का निवासी था. पुलिस जांच में जुटी है.

Noida News (Photo: AI)

Noida News (Photo: AI)

Google CTA

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 117 में मंगलवार को एक मांस की दुकान पर विवाद के बाद एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान मांस खरीदने को लेकर दो ग्राहकों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि उनमें से एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें...

कौन है मृतक?

मृतक की पहचान मेरठ निवासी शाहरुख के रूप में हुई है.  घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 113 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. 

आरोपी मौके से फरार 

फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हत्यारे की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.