चुनाव लड़ने की थी तैयारी? हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को शामली में बुरी तरह मारा गया, 20 राउंड फायरिंग

यूपी तक

• 09:14 AM • 27 Aug 2026

रियाणवी सिंगर, एक्टर और लिरिसिस्ट अंकित बालियान की यूपी के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या से करीब 2 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था. जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे अंकित के मर्डर से सनसनी फैल गई है.

Ankit Baliyan

Ankit Baliyan

Google CTA

Ankit Baliyan Murder News: फेमस हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार को शामली में हत्या कर दी गई. इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब अंकित जिम से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि घात लगाए बैठे बदमाशों ने अंकित के शरीर में 20 राउंड गोलियों की बरसात की थी. कोई कुछ समझ पाता तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी. मर्डर करने के बाद बसमाश फरार हो गए और मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें...

किसी को अंदाजा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों पर राज करने वाला यह आर्टिस्ट हमेशा-हमेशा के लिए शांत हो जाएगा. आपको यह भी बता दें कि अपनी मौत से कुछ करीब 2 घंटे पहले ही अंकित बालियान ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया था. इस अचानक हुई वारदात से जहां अंकित का परिवार पूरी तरह टूट चुका है, वहीं उनके लाखों चाहने वाले और म्यूजिक इंडस्ट्री गहरे सदमे में है. 

कहां के रहने वाले थे अंकित?

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. अपनी सिंगिंग और टेलेंट के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमा लिया था. वह सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि शानदार एक्टर, लिरिसिस्ट और म्यूजिक कंपोजर भी थे. 

इन गानों से मिली पहचान 

अंकित बालियान के सबसे मशहूर गानों में 'खाटोला', 'जेल के भीतर भारी कोर्ट में गोली मारेंगे' और 'जाट-जाटनी' जैसे ट्रैक शामिल हैं. अंकित अपने सांग्स में ग्रामीण जीवन के देसी मिजाज और आज के युवाओं की भावनाओं का तस्वीर खींचते थे. अंकित को बचपन से ही म्यूजिक का जुनून था. मगर पेशेवर तौर पर उन्हें असली पहचान करीब तीन साल पहले मिलनी शुरू हुई थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों जैसे मासूम शर्मा, रानू पंजाबी, अंजलि राघव और आशु ट्विंकल के साथ मिलकर भी काम किया था.

चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकित बालियान इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे. अब उनकी हत्या ने कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसले पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे...' गाने वाले सिंगर अंकित बालियान को शामली में गोलियों से भूना गया