'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे...' गाने वाले सिंगर अंकित बालियान को शामली में गोलियों से भूना गया

शरद मलिक

• 08:49 AM • 27 Aug 2026

Shamli Ankit Baliyan Murder: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में 20 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है.

Ankit Baliyan Murder

Ankit Baliyan Murder

Google CTA

Shamli Ankit Baliyan Murder News: बुधवार शाम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बड़ी वारदात घटी. यहां बदमाशों ने 20 राउंड फायरिंग कर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या कर दी. जानकारी मिली है कि बुधवार शाम करीब 7 बजे अंकित जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 बदमाशों ने उनपर गोलियों की बरसात कर दी. अंकित के सिर में भी बुलेट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें...

कौन थे अंकित बालियान?

अपने सुपरहिट गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' से पहचान बनाने वाले सिंगर और एक्टर अंकित बालियान शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे. अंकित हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में रहकर सिंगिंग और एक्टिंग कर रहे थे. इस बीच अंकित पिछले 1 साल से जिम में रोज आते-जाते थे. बुधवार शाम अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकले तभी बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी.

क्या मानी जा रही हत्या के पीछे की वजह?

अंकित की निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह पुरानी रंजिश या गैंगवार मानी जा रही है.

एसपी ने क्या बताया?

इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अंकित बालियान जिम में ट्रेनिंग लेकर जैसे ही बाहर निकले, चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. बदमाशों की तलाश जारी है. वहीं, घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बीच शामली चौराहे पर अंकित बालियान का शव रखकर ढाई घंटे जाम लगाया. उनकी कहा कि जब तक अंकित बालियान के हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक वे रोड पर ही जाम लगाकर बैठे रहेंगे.

ये भी पढ़ें: नोएडा में 13 साल के आयुष शुक्ला की हत्या से हड़कंप, मां ने रोते हुए लगाए ये गंभीर आरोप!