ये तो दरिंदगी की हद है! लखनऊ में 6 साल की बच्ची खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंची और फिर....

आशीष श्रीवास्तव

07 Feb 2025 (अपडेटेड: 07 Feb 2025, 10:24 AM)

UP News: यहां 6 साल की बच्ची खेलते-खेलते पड़ोसी सावेज संडीला के घर पहुंच गई. बच्ची के गलती से घर आने के बाद सावेज संडीला ने उसके साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी.

Lucknow, Lucknow News, Rape, Lucknow Rape, UP Hindi News, UP Crime News, UP Viral News, Lucknow Viral News, Brutality against a girl, rape incident, crime news, लखनऊ , लखनऊ रेप, लखनऊ क्राइम, बच्ची से दरिंदगी

UP News

Google CTA

UP News: सरकार कितने भी कानून बना ले और पुलिस कितनी भी सख्त कार्रवाई कर ले. मगर जब तक समाज में सावेज संडीला जैसे लोग रहेंगे, बेटियों, महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा हमेशा रहेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुई है. 

यह भी पढ़ें...

यहां 6 साल की बच्ची खेलते-खेलते पड़ोसी सावेज संडीला के घर पहुंच गई. बच्ची के गलती से घर आने के बाद सावेज संडीला ने उसके साथ दरिंदगी की सारी हदे पार कर दी और उसके साथ हैवानियत की. यहां तक की उसे जान से मारने की भी धमकी दे डाली.

बच्ची चीखी तो आरोपी ने डराया

ये हैरान कर देने वाला मामला लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके से सामने आया है. 2 जनवरी के दिन यहां रहने वाली 6 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. खेलते-खेलते वह पड़ोस के घर में चली गई. 

यहां रह रहे सावेज संडीला की नजर बच्ची पर पड़ गई. उसने मासूम के साथ हैवानियत करते हुए गंदा काम किया. जब बच्ची चीखी-चिल्लाई तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की भी धमकी दी. 

पेट दर्द से खुला मामला

मासूम बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया. मगर वह काफी डरी हुई थी. गुरुवार के दिन अचानक बच्ची के पेट में तेज दर्द उठा. फिर मासूम ने अपनी मां को सारी बात बता दी. घटना जानकर परिवार में हड़कंप मच गया. सभी सकते में आ गए. बच्ची को लेकर परिजन फौरन पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने फौरन केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. 

हरदोई का रहने वाला है आरोपी सावेज संडीला

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह के मुताबिक, आरोपी सावेज संडीला हरदोई का रहने वाला है. वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था. गंभीर मामला है. पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया है. आरोपी फरार है. उसकी तलाश के लिए टीम लगी हुई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.