शामली: चचेरी बहन से रेप का मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी

भाषा

• 10:31 AM • 18 Apr 2022

मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली जिले में खुद पर अपनी चचेरी बहन से रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध एक युवक ने…

UP Tak
Google CTA

मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली जिले में खुद पर अपनी चचेरी बहन से रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

यह भी पढ़ें...

शामली के कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेन्द्र सिंह भडाना ने सोमवार को बताया कि कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव में गय्यूर (26) नामक युवक ने अपनी चचेरी बहन से रेप के आरोप में गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

मुजफ्फरनगर: खेत में 60 वर्षीय महिला का जला हुआ शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच