मुजफ्फरनगर: ‘नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ किया गया रेप’, आरोपी फरार

भाषा

• 09:16 AM • 26 Dec 2021

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप किया.…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप किया.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान अक्षित के रूप में की गई है और वह अभी फरार है.

पुलिस ने बताया कि युवक ने लड़की का कोतवाली पुलिस थाने के तहत आने वाले उसके गांव से चार दिन पहले कथित तौर पर अपहरण किया. पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों को लड़की पास के एक स्थान पर बेहोशी की हालत में मिली थी.

पुलिस के मुताबिक, बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि अक्षित ने उससे रेप किया है. मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोएडा: 19 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का लगाया आरोप