UP: पहली पत्नी के रहते कॉन्स्टेबल ने रचाई दूसरी शादी, ‘किया रेप’, नौकरी से निकाला गया

यूपी तक

• 03:17 AM • 11 Jun 2022

गौतमबुद्ध नगर कमिशनरी में तैनात एक कॉन्स्टेबल को पहली पत्नी के होते हुए धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ रेप करने…

UP Tak
Google CTA

गौतमबुद्ध नगर कमिशनरी में तैनात एक कॉन्स्टेबल को पहली पत्नी के होते हुए धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ रेप करने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान ने शुक्रवार को बताया कि बिसरख थाने में तैनात कॉन्स्टेबल चित्रसेन कुमार ने पहली पत्नी पूजा रानी के होते हुए खुद को अविवाहित बताकर दूसरी महिला से विवाह कर लिया.

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जा रही थी, लेकिन कॉन्स्टेबल लंबे समय तक बगैर अनुमति लिए अनुपस्थित रहा और जांच में सहयोग नहीं किया.

कात्यान ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के पर्यवेक्षण ने कांस्टेबल चित्रसेन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की.

डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को कॉन्स्टेबल चित्रसेन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया.

कात्यान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम (29) का उल्लंघन कर, पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए आरक्षी का यह कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने का कारक बनी है.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

मानवता शर्मसार! गौतमबुद्ध नगर के प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का ‘यौन शोषण’, मामला दर्ज