CM सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में 5वां बदमाश विनय राय उर्फ पमपम अरेस्ट, कौन है ये?

अरविंद ओझा

20 May 2026 (अपडेटेड: 20 May 2026, 11:43 AM)

Chandranath Rath Murder Case Update: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन. गाजीपुर निवासी शूटर विनय राय पमपम को वाराणसी से किया गिरफ्तार. सीजीएम कोर्ट ने दी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड.

Vinay Rai Alias Pampam

Vinay Rai Alias Pampam

Google CTA

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में सीबीआई (CBI) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गाजीपुर जिले के देवरिया गांव निवासी विनय राय उर्फ पमपम (40) को गिरफ्तार किया है. लखनऊ और कोलकाता सीबीआई की संयुक्त रणनीति के बाद आरोपी को वाराणसी पुलिस लाइन के पास से दबोचा गया.

यह भी पढ़ें...

सीबीआई ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी विनय राय को वाराणसी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश किया. जहां से अदालत ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए आरोपी को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि 21 मई की शाम 6 बजे तक आरोपी को पश्चिम बंगाल की संबंधित अदालत में पेश किया जाए. फिलहाल सीबीआई टीम उसे अपने साथ लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई है.

चंद्रनाथ रथ केस में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई?

घटना क्या और कब हुई थी?

भारतीय वायुसेना (IAF) के पूर्व कर्मी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA 42 वर्षीय चंद्रनाथ रथ की 6 मई 2026 की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाइक और कार सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें उन्हें 3 गोलियां लगी थीं. इस हमले में उनका ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

पश्चिम बंगाल पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर हुआ केस

घटना के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई. सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) (हत्या), 61(1) (अपराधिक साजिश), 111(2)(a) (संगठित अपराध) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया.

अब तक हुई ये गिरफ्तारियां

इस केस में अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. जांच के शुरुआती चरण में मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और कथित भाजपा नेता राज सिंह को गिरफ्तार किया गया था. ये तीनों आरोपी इस समय 24 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर हैं. कोर्ट ने इनके खिलाफ सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी हैं. चौथी गिरफ्तारी के रूप में सीबीआई ने 18 मई को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से राजकुमार सिंह (निवासी बलिया) को गिरफ्तार किया. वहीं, अब 19 मई को गाजीपुर के विनय राय उर्फ पमपम को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है.