चावल, गेहूं, आटा, शराब, पाउडर, क्रीम… जो मिलता था सब चुरा लेते थे देवरिया के ये तीन भाई

राम प्रताप सिंह

• 09:35 AM • 13 Sep 2022

उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria Crime News) की कोतवाली और स्वाट टीम ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो दिन में शराफत का नकाब…

UPTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria Crime News) की कोतवाली और स्वाट टीम ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो दिन में शराफत का नकाब लगाकर घूमते थे लेकिन रात में पिकप वैन लेकर चोरी करने के लिए निकल पड़ते थे. रास्ते में इस गैंग को जो भी सामान मिलता था उसे चुरा लेते थे.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने जब इस गैंग के लोगों को पकड़ा तो इनके पास से गेंहू, चावल, दाल की बोरी, शराब-बीयर, कुर्सी, बर्तन, चूल्हा, क्रीम-पाउडर, पाइप, टुल्लू पम्प…जो भी मिल जाये उसे चुराने में ये आरोपी संकोच नहीं करते थे.

कोतवाली में जब बरामद सामानों को रखा गया तो देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि देवरिया कोतवाली में कोई शादी, ब्याह का कार्यक्रम होने वाला है, जिसके लिए यह सभी समान मंगाया गया है. पुलिस ने जिन तीन चोरों को पकड़ा है उसमें दो तो सगे भाई हैं और तीसरा इनके बुआ का लड़का है, जो बीए थर्ड ईयर का छात्र है.

पुलिस ने इनके पास से लगभग 15 लाख रुपये का सामान बरामद किया है. इनके पकड़े जाने पर देवरिया और गोरखपुर के चोरी के 11 मुकदमों का पर्दाफाश हुआ है. बता दें कि एसपी ने इन आरोपियों पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी.

पुलिस ने इनके पास से एक 30 पेटी अंग्रेजी शराब, 55 बोरी अरहर की दाल, 4 बोरी चीनी व अन्य किराने का सामान, टेंट हाउस की कुर्सियां, बर्तन समेत अन्य सामान, सोफा, अलमारी, जनरेटर, रेलिंग चेयर, टुल्लू पंप, 26 बोरी गेहूं ,कपड़ा ,पंखा, आउटर फैन, कई जोड़ी चप्पलें, साबुन सर्फ, क्रीम पाउडर, फ्रीज, हवा भरने वाली गैस मशीन, चूल्हा अन्य सामान बरामद किया है. जिसे इस गैंग ने देवरिया और गोरखपुर जनपदों के विभिन्न जगहों से चोरी किया था.

पकड़े गए चोरों में प्रिंस यादव, राजकिशोर यादव पुत्र रामकरन निवासी उदयपुर थाना बरियारपुर देवरिया और विजय यादव पुत्र शिव बहादुर निवासी सीधे गौर थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर शामिल है.

मामले को लेकर देवरिया जनपद के एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि स्वाट और कोतवाली थाना की संयुक्त टीम ने एक चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया गया, जिसमें तीन शातिर चोरों की गिरफ्तारी की गई है. इनके पास से लगभग 15 लाख रुपए के सामान बरामद किए गए हैं, जो चोरी का सामान है. आरोपी 11 मुकदमे से संबंधित हैं, जो देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न स्थानों में लिखे गए थे.

देवरिया में क्लास 4 की बच्ची का कमाल, मिनट भर से कम समय में गिनाए UP के 75 जिलों के नाम