योगी सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (Dr. Arun Kumar Saxena MLA) के भतीजे अमित सक्सेना को बरेली पुलिस ने गुरुवार को शासन की फटकार के बाद जेल भेज दिया. बता दें कि 12 अक्टूबर की शाम को वन मंत्री के छोटे भाई अनिल सक्सेना के बेटे अमित सक्सेना नशे की हालत में कार पर सवार होकर जनकपुरी स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे. वहां उन्होंने दबंगई दिखाई और तोड़फोड़ किया.
ADVERTISEMENT
नशे की हालत में अमित सक्सेना ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की. अपनी कार से रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश की. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया. मामले को जब आज तक चैनल ने प्रमुखता से उठाया तो शासन की फटकार के बाद पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
बरेली में शहर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना की छवि बेहद शांत और सरल व्यक्ति वाली है, लेकिन इनके भतीजे और अन्य रिश्तेदारों की गलत छवि की वजह से अक्सर डॉ. अरुण कुमार विवादों में फंस जाते हैं. ऐसा ही फिर हुआ है. बता दें कि 12 अक्टूबर की रात की घटना यह पहला मामला नहीं है जब अनिल सक्सेना के बेटे अमित सक्सेना इस तरह के विवादों में फंसे हैं. इससे पहले भी इसी वर्ष कुछ महीने पहले थाने में घुसकर एक होमगार्ड के साथ बदसलूकी और मारपीट करने की घटना के बाद यह सुर्खियों में आए थे.
मामला राजनैतिक परिवार से जुड़ा होने की वजह से पुलिस अधिकारी भी एक्शन से बचते रहे. बीच-बीच में भी शराब की हालत में होटल और रेस्टोरेंट में लोगों के साथ बदसलूकी करने गाली-गलौज करने जैसी शिकायतें कई बार दर्ज की गई, लेकिन मामला राजनीतिक और शहर विधायक के परिवार से जुड़ा होने की वजह से लोगों ने इस मामले को समय-समय पर दबा दिया.
कोई नहीं आया सिफारिश करने
12 अक्टूबर की रात की घटना सामने आने के बाद से मामला शहर विधायक के परिवार से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाने में कुछ पल की देरी की हालांकि शासन की फटकार के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया. चर्चा यह भी आ रही है कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक परिवार की ओर से और कहीं से भी अमित सक्सेना की पैरवी में कोई भी सिफारिश नहीं आई जिसका फायदा पुलिस विभाग को अच्छे से मिला और बिना देरी किए कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज दोपहर अमित सक्सेना को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया.
सुल्तानपुर: दुर्गा विसर्जन पर बवाल के बाद SHO का Video वायरल, बोले- चुन-चुन के मारूंगा
ADVERTISEMENT









