UP News: यूपी के गोरखपुर में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को एक झटके में तोड़कर रख दिया है. यहां एक शादीशुदा महिला की उसके ही देवर के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि वारदात से पहले महिला और आरोपी को गंगाजल लेकर कसम खिलाने की बात तय हुई थी. लेकिन जब महला ने सबके सामने यह कहा कि उसका आरोपी से कोई संबंध नही है तो यह बात आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पूरा गांव सन्न रह गया.
ADVERTISEMENT
4 साल पहले हुई थी शादी
यह पूरा मामला गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली खुशबू गौतम की शादी करीब चार साल पहले उपेंद्र गौतम से हुई थी. उपेंद्र गजपुर के कटरा बाजार का रहने वाला है और रोजी-रोटी के लिए दुबई में काम करत है. बताया जा रहा है कि वह पिछले महीने ही दुबई गया था.
वहीं दूसरी और घर पर खुशबू के साथ उसका देवर जितेंद्र गौतम और ससुर प्रकाश रहते थे. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सीताराम गौतम से खुशबू के अवैध संबंध होने की बात सामने आई. ऐसा बताया जा रहा है कि यह संबंध शादी के बाद भी जारी रहा, जिससे दोनों परिवारों में लगातार तनाव बना रहता था.
परिवारों ने संबंध खत्म कराने के लिए बनाई थी योजना
बता दें कि गांव में हो रही बदनामी और लोगों के तानों से परेशान होकर दोनों परिवारों ने कई बार बातचीत कर इस संबंध को खत्म कराने की कोशिश की. लेकिन सीताराम गौतम खुशबू के देवर जितेंद्र गौतम का दोस्त था, इसलिए उसका घर पर आना-जाना भी लगा रहता था. इसी दौरान बुधवार की रात यह तय किया गया कि खुशबू और सीताराम गंगाजल लेकर कसम खाएंगे कि आगे से उनके बीच किसी भी तरह का अवैध संबंध नहीं रहेगा. तय योजना के मुताबिक रात में सीताराम और देवर जितेंद्र घर पहुंचे और कसम खाने की प्रक्रया शुरू हुई.
गंगाजल की कसम के दौरान भड़का आरोपी
बताया जा रहा है कि जब गंगाजल लेकर कसम खाते समय खुशबू ने साफ कहा कि उसका सीताराम से कोई संबंध नहीं है. यह बात सुनते ही सीताराम अपना आपा खो बैठा और गुस्से में भर गया. हालांकि उस समय मामला शांत हो गया लेकिन उसके मन में गुस्सा बना रहा. इसके कुछ देर बाद रात में खुशबू घर की छत पर टहल रही थी. इसी दौरान सताराम घर के बाहर लगी सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया. वहां पहुंचते ही उसने धारदार हथियार से खुशबू के गले पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हमले के बाद गंभीर रूप से घायल खुशबू को उसके देवर और अन्य परिजन तत्काल उपचार के लिए पीएसी अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में मृतका के ससुर प्रकाश ने आरोपी सीताराम गौतम के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. गोरखपुर पुलिस के एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी सीताराम गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं जो लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं.
ADVERTISEMENT









