गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, करंट से 3 की मौत और 10 झुलसे

गजेंद्र त्रिपाठी

21 Oct 2026 (अपडेटेड: 21 Oct 2026, 07:20 PM)

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई. हादसे में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस और प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

Gorakhpur News:सांकेतिक तस्वीर

Gorakhpur News:सांकेतिक तस्वीर

Google CTA

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. गुलरिहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गई. इस भीषण हादसे में करंट लगने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद इलाके में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को बुधवार शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर श्रद्धालु विसर्जन के लिए ले जा रहे थे. यात्रा के दौरान रजही चौराहे के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी एक लंबी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टच हो गई जिससे पूरी ट्रॉली में अचानक जोरदार करंट उतर आया.

स्थानीय लोगों और रिपोर्ट्स के अनुसार, जब जुलूस निकल रहा था तब बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बंद कर रखी थी. लेकिन जैसे ही ट्रॉली रजही चौराहे के पास पहुंची अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे यह भयंकर हादसा टल नहीं सका और तार प्रतिमा व ट्रॉली के संपर्क में आ गया.

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. हादसे में बुरी तरह झुलसे 10 लोगों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: उन्नाव का खौफनाक बक्सा कांड... नीले ड्रम वाली मुस्कान के बाद नेहा ने सिलबट्टे से हमला कर ली पति की जान, पड़ोसी भी शामिल