Beta 2 का रेजिडेंशियल इलाका और कार के नीचे लड़की की बॉडी! खिसके हुए कपड़े और जख्म चीख कर कह रहे कि दरिंदगी हुई

अरुण त्यागी

13 Jan 2026 (अपडेटेड: 13 Jan 2026, 11:45 AM)

Greater Noida Posh Area Crime: ग्रेटर नोएडा का बीटा-2 इलाका जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और हाई-टेक पुलिस पेट्रोलिंग का दावा किया जाता है. वहां एक युवती का शव मिलना बेहद हैरान करने वाला है. सोमवार सुबह आई-ब्लॉक के पास एक कार के नीचे मिली युवती की लहूलुहान हालत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

Noida crime

Noida crime

Google CTA

Greater Noida Posh Area Crime: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 जैसे पॉश इलाके में सोमवार सुबह एक लड़की की बॉडी पड़ी हुई मिली. इस दौरान लड़की के नाक और मुंह से खून निकल रहा था. इसके साथ ही उसके कपड़े भी इधर-उधर थे. लड़की की बॉडी को देखकर ऐसा लग रहा था मानों उसके साथ रेप हुआ हो. लेकिन पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही इस केस की गुत्थी सुलझ पाएगी कि आखिरी उस लड़की के साथ क्या हुआ है और कैसे उसकी बॉडी बीटा-2 के आई ब्लॉक तक पहुंची. क्योंकि इस रेजिडेंशियल इलाके में पुलिस की चौकसी रहती है और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं. इन सबके बावजूद एक लड़की को सरेआम वहशी तरीके से हवस का शिकार बनाकर कैसे मार दिया गया. क्या पुलिस सो रही थी और उसकी चौकसी सर्द रातों में आराम के मूड में है. फिलहाल पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि इस घटना के पीछे का कोई खास सबूत मिल सके.

यह भी पढ़ें...

भाई ने बताई पूरी कहानी

लड़की को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में अपने छोटे भाई के साथ एक किराए के मकान में रहती थी. लड़की के माता-पिता नहीं थे. मृतिका के दो भाई थे जिनमे से एक उसके साथ रहता था जबकि दूसरा आगरा में नौकरी करता है. मृतिका के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन नोएडा के सेक्टर 60 में एक कॉल सेंटर में जॉब करती थी. वह हर दिन की तरह रविवार को भी नौकरी के लिए निकली थी. जब भाई की शाम में उससे बात हुई तो वह मेट्रो में थी. लेकिन इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा. भाई के अनुसार उसने रात भर कई कॉल किए. लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो वह थक हारकर सो गया. फिर अगले दिन यानी सोमवार की सुबह उसे पता चला कि आई ब्लॉक में एक कार के नीचे किसी लड़की की बॉडी पड़ी हुई मिली है. ऐसे में जब उसने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि वह लड़की कोई अंजान नहीं बल्कि उसकी अपनी ही बहन थी. मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के नाक और मुंह से खून निकल रहा था. उसके कपड़े खिसके हुए थे. उसकी बॉडी बहुत ही खराब हालत में थी.

चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद महिला मुन्नी ने भी मृतिका की बॉडी को लेकर कुछ ऐसी ही बात कही है. उनके अनुसार लड़की के नाक-मुंह से खून निकल रहा था. उसकी हालत इतनी खराब थी कि बॉडी से मल मूत्र निकल चुका था. उसे देखकर ऐसा लग रहा था मानों उसके साथ रेप हुआ हो.

पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. लेकिन सवाल यह भी है कि दीपा का मोबाइल फोन आखिर क्यों बंद था? क्या उसे जानबूझकर बंद किया गया था? पुलिस अब आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि उस टाइम फ्रेम को पकड़ा जा सके जब दीपा की लाश उस कार के नीचे पहुंची. इस घटना ने सेक्टर के लोगों को डरा दिया है. लोगों का कहना है कि अगर दीपा मेट्रो से उतरकर अपने घर की ओर आ रही थी तो बीच रास्ते में वह कौन सा ब्लैक स्पॉट था जहां उसके साथ हादसा या वारदात हुई.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी बीटा-2 ने बताया कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि युवती किस परिस्थिति में पार्क के पास पहुंची और कार के नीचे उसका शव कैसे मिला. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन भी निकाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना या किसी आपराधिक घटना सहित हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने की थी मदद, अब चुनाव लड़ने को लेकर बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे ने दिया बड़ा बयान