35 साल की उम्र में दुल्हन बनीं पूनम दुबे, रेड ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल

यूपी तक

22 Apr 2025 (अपडेटेड: 22 Apr 2025, 12:12 PM)

Bhojpuri Latest News: भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री पूनम दुबे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव जैन से शादी कर ली है. पूनम ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'महादेव जी के आशीर्वाद के साथ नई जिंदगी की नई शुरुआत हो गई. आप भी अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए.'

Poonam dubey marriage

Poonam dubey marriage

Google CTA

Bhojpuri Latest News: भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री पूनम दुबे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौरव जैन से शादी कर ली है. पूनम के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में एक फोटो खास तौर पर चर्चा का विषय बनी है, जिसमें गौरव पूनम की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरी ओर पूनम हाथ जोड़कर बैठी हुई हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. पूनम के फैंस भी उन्हें शादी के जोड़े में देखकर काफी खुश हैं. 

यह भी पढ़ें...

शादी की खुशी और शुभकामनाएं

पूनम ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'महादेव जी के आशीर्वाद के साथ नई जिंदगी की नई शुरुआत हो गई. आप भी अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए.'   भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों जैसे आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, समर सिंह और अरविंद अकेला ने उन्हें शादी की बधाई दी है.

पहले की अफवाहें और अब की सच्चाई

शादी से पहले पूनम दुबे के गुपचुप शादी करने और जुड़वां बच्चों की मां बनने की अफवाहें भी सामने आई थीं. लेकिन ये सब गलत साबित हुआ. बताया जा रहा कि तब तक केवल उनकी सगाई हुई थी. अब पूनम ने शादी कर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर ली है.

पूनम दुबे का भोजपुरी सिनेमा में योगदान

बता दें कि पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में से एक हैं.  उन्होंने "मेहंदी लगा के रखना", "हम हैं जोड़ी नंबर 1", "दिवाना 2" जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है और खेसारी लाल, पवन सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ अपनी पहचान बनाई है.