Pawan Singh MLC Candidate: बिहार विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर चल रही भारी सियासी हलचल और सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने एक ऐसा नाम शामिल किया है जिसकी चर्चा लोकसभा से लेकर राज्यसभा और विधानसभा चुनाव तक लगातार हो रही थी. बता दें कि ये नाम कोई और नहीं पवन सिंह का है. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है. बीजेपी ने शाहाबाद के इलाके में धुआंधार प्रचार करने और एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने का बड़ा इनाम देते हुए पवन सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.
ADVERTISEMENT
बीजेपी ने पवन सिंह तो दिया बड़ा इनाम
पवन सिंह को लेकर काफी समय से बिहार की राजनीति में कयासों का बाजार गर्म था. राज्यसभा चुनाव के वक्त से ही लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि क्या बीजेपी पवन सिंह को कोई बड़ा राजनीतिक इनाम देगी? दरअसल, बिहार चुनाव में पवन सिंह ने बीजेपी और पूरे एनडीए गठबंधन के लिए जी-जान से प्रचार किया था. खासकर शाहाबाद का इलाका जिसे बीजेपी का सबसे कमजोर गढ़ माना जा रहा था वहां पवन सिंह के धुआंधार प्रचार के दम पर बीजेपी और एनडीए के उम्मीदवारों ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की. तभी से माना जा रहा था कि पवन सिंह को इसका प्रतिफल मिलेगा और आखिरकार बीजेपी ने एमएलसी की लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर रखकर सबको चौंका दिया है.
बीजेपी की लिस्ट में ये 4 नाम शामिल
बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक लिस्ट में कुल चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.
- पवन सिंह
- संजय मयूक
- अनिल कुमार ठाकुर
- शीला पंडित
नीतीश कुमार की JDU ने भी खोले पत्ते
बीजेपी के साथ-साथ महागठबंधन की सहयोगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी एमएलसी चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. जेडीयू की लिस्ट में शामिल नाम ये हैं.
- निशांत कुमार
- ललन मंडल
- शिवरानी देवी
- (और एक अन्य नाम शामिल है)
अब विधान परिषद में 'पावर स्टार' का जलवा
बीजेपी और जेडीयू द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने के बाद बिहार का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है. लेकिन इस वक्त पूरी लाइमलाइट पावर स्टार पवन सिंह ने बटोर ली है. लोकसभा और राज्यसभा की रेस के बाद आखिरकार अब पवन सिंह सीधे तौर पर एमएलसी का चुनाव लड़ते नजर आएंगे और जल्द ही बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य के रूप में अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे.
ADVERTISEMENT










