चुनावी सरगर्मियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में घेरा है. सीएम योगी ने बांग्लादेश में दलित हिंदुओं की हत्या के मुद्दे पर ममता बनर्जी की 'चुप्पी' को वोट बैंक की राजनीति से जोड़ते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
ADVERTISEMENT
'ममता जी को वोट बैंक का डर'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री संवेदनशील मुद्दों पर बोलने से बच रही हैं. उन्होंने बांग्लादेश में दलित हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर ममता बनर्जी की खामोशी यह दर्शाती है कि उन्हें अपने वोट बैंक के खिसकने का डर है. सीएम योगी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की नीतियों की वजह से बंगाल का सामाजिक ढांचा पूरी तरह से छिन्न-भिन्न हो चुका है.
बंगाल को 'डबल इंजन' की जरूरत
योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य को अब भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के बजाय विकास की दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है. उन्होंने जोर दिया कि बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र और राज्य में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार अनिवार्य है. जनता को ऐसे दलों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए जो केवल निजी स्वार्थ और वोट बैंक के लिए काम करते हैं.
चुनावी हलचल और आरोप-प्रत्यारोप
योगी आदित्यनाथ के इस बयान ने बंगाल के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. भाजपा इस समय बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और योगी के इन कड़े तेवरों ने चुनावी माहौल को और भी गरमा दिया है. भाजपा का दावा है कि राज्य में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.
ADVERTISEMENT









