UP Weather Update: यूपी में 9 अप्रैल को होगी धुआंधार बारिश... इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. आगरा, मथुरा और अलीगढ़ समेत कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम.

यूपी तक

• 01:34 PM • 08 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. भूमध्य सागर से उठे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 अप्रैल 2026 को भी प्रदेश के बड़े हिस्से में आंधी, पानी और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जहाँ आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, ब्रज क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा दिखेगा. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा और फिरोजाबाद जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मध्य यूपी के बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखनऊ और कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत से शुरू हुआ पश्चिमी विक्षोभ का सिलसिला अप्रैल के पहले पखवाड़े में भी जारी है. नमी युक्त हवाओं के कारण अप्रैल की शुरुआत सामान्य से काफी अलग और ठंडी रही है. हालांकि, यह राहत अस्थायी है. 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा, जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा और गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी.