सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती, चिल्ला बॉर्डर पर हर गाड़ी की चेकिंग

यूपी तक

• 11:32 AM • 10 Oct 2026

Delhi Noida Chilla Border: दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है. 10 तारीख को होने वाले एक बड़े विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली जाने वाले हर रास्ते पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Google CTA

Delhi Noida Chilla Border: दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है. 10 तारीख को होने वाले एक बड़े विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली जाने वाले हर रास्ते पर पैनी नजर रखी जा रही है. रात करीब साढ़े तीन-चार बजे से ही बॉर्डर से गुजरने वाले हर वाहन को रोककर चेक किया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी रहे.

यह भी देखें...

प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ी सुरक्षा

10 तारीख को सीजेपी की तरफ से एक बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. इसे देखते हुए दिल्ली और खासकर जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है. प्रशासन की कोशिश है कि लोग किसी भी तरह से एक जगह पर इकट्ठा न हो सकें. इसलिए दिल्ली के सभी बॉर्डर पर निगरानी काफी बढ़ा दी गई है, जिससे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने से पहले ही रोका जा सके.

वाहनों की हो रही कड़ी चेकिंग

चिल्ला बॉर्डर पर बीएसएफ और दिल्ली पुलिस के जवान हथियारों के साथ पूरी तरह मुस्तैद हैं. रात के समय भी वहां से गुजरने वाली हर कार, टैक्सी और बस को रोककर चेक किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के जवान बसों के अंदर जाकर यात्रियों और उनके सामान की भी जांच कर रहे हैं. गाड़ियों में बैठे लोगों से पूछताछ करने और पूरी तसल्ली होने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है.

सुबह भारी भीड़ जुटने की आशंका

प्रशासन का मानना है कि जैसे-जैसे सुबह होगी, बॉर्डर पर राजनीतिक लोगों और प्रदर्शनकारियों की भीड़ काफी बढ़ सकती है. पुलिस की कोशिश है कि बड़ी संख्या में आने वाले इन लोगों को पहले ही पहचान लिया जाए. इसके बाद उन्हें समझा-बुझाकर किसी दूसरे रास्ते की तरफ भेज दिया जाए. सुबह के समय हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस अपनी तरफ से लगातार पुख्ता इंतजाम कर रही है.