इंस्टाग्राम पर 7.7 मिलियन फॉलोअर्स वाले राइडर अनुराग डोभाल के इस हाल के पीछे की ये हैं असल 3 वजहें?

Anurag Dobhal Story: यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ 'The UK07 Rider' के साथ हुए दर्दनाक हादसे ने सबको चौंका दिया है. एक्सीडेंट से पहले मां के लिए भावुक संदेश और पत्नी रतिका चौहान के साथ विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यूपी तक

• 11:28 AM • 09 Mar 2026

follow google news

Anurag Dobhal Story: सोशल मीडिया पर 'ब्रो सेना' (BroSena) के चहेते और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. गाजियाबाद में उनकी कार का एक्सीडेंट महज एक हादसा नहीं बल्कि गहरे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह का नतीजा बताया जा रहा है. एक्सीडेंट से ठीक पहले अनुराग का लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपनी मां से प्यार मांगना और फिर कार की रफ्तार बढ़ाकर डिवाइडर से ठोक देना, रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

यह भी पढ़ें...

एक्सीडेंट से पहले का वो भावुक बयान

एक्सीडेंट से कुछ समय पहले अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. आंखों में आंसू और चेहरे पर गहरी मायूसी के साथ उन्होंने कहा 'आई होप अगले जन्म आऊं मम्मी... तो प्यार दे देना बस प्यार दे देना बाबू, बहुत जरूरत थी प्यार की. हिम्मत भी बहुत की, लेकिन लोग ही नहीं बचे किसको फ़ोन करूं.' इस वीडियो के तुरंत बाद उन्होंने 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार में कार डिवाइडर से टकरा दी. फिलहाल उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है.

क्यों डिप्रेशन में थे अनुराग? ये हैं 3 बड़ी वजहें

अनुराग ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड रतिका चौहान से 30 अप्रैल 2025 को शादी की थी. अनुराग का दावा है कि रतिका दूसरी कास्ट की थीं. इसलिए उनका परिवार उन्हें स्वीकार नहीं कर रहा था. रतिका के छोड़कर जाने के बाद अनुराग पूरी तरह टूट गए और खुद को अकेला महसूस करने लगे.

अनुराग ने एक वीडियो में अपनी मौत के लिए माता-पिता और भाई अतुल डोभाल को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि उनके भाई इस पूरी कहानी के विलेन हैं. हालांकि, भाई अतुल डोभाल ने सनसनीखेज पलटवार करते हुए दावा किया कि अनुराग अपनी पत्नी रतिका पर हाथ उठाते थे और उनके साथ मारपीट करते थे जिसके स्क्रीनशॉट्स भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे.

अनुराग का कहना था कि बुरे वक्त में कोई इन्फ्लुएंसर उनके साथ खड़ा नहीं हुआ. जो लोग उनके आगे-पीछे घूमते थे उन्होंने मुंह मोड़ लिया. इस 'एलिमिनेशन' की भावना ने उन्हें इस कदर झकझोरा कि उन्होंने लाइव एक्सीडेंट जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया.

कौन हैं अनुराग डोभाल? 

अनुराग डोभाल मूल रूप से देहरादून के रहने वाले हैं. इंस्टाग्राम पर इनके 7.7 मिलियन और यूट्यूब पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. 2018 में यूट्यूब शुरू किया। बाइक राइड्स और लाइफस्टाइल व्लॉग्स के लिए मशहूर हैं. साल 2023 में बिग बॉस के घर में 79 दिन बिताए जहां से उन्हें देशभर में पहचान मिली.