Kanpur Prank Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बर्रा क्षेत्र में 10 वर्षीय हर्षल के साथ कथित किडनैपिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. आरोप है कि दो लड़कों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा किया और परिवार से 2 लाख रुपयों की मांग की. बेटे के अचानक गायब होने और फिरौती जैसे कॉल आने से परिवार दहशत में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती जांच में मामला गंभीर अपहरण का प्रतीत हुआ.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना कुछ यूट्यूबर्स द्वारा बनाया गया एक तथाकथित “प्रैंक” था. आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर इस तरह की हरकतें कर रहे थे. पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह मामला नाबालिग बच्चे के साथ की गई गैरजिम्मेदाराना और आपत्तिजनक हरकत को उजागर करता है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: सोने-चांदी का रिकॉर्ड हाई से हजारों रुपये सस्ता हुआ भाव, जानें आज का लेटेस्ट रेट
ADVERTISEMENT









