अकेली पड़ गई वरना... जिस लड़की के सामने मंजीत ने सूर्य को किया था छलनी, उसने कैमरे पर आकर तोड़ी चुप्पी

Varanasi College Murder: वाराणसी कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद लड़की ने बताया सच. मंजीत चौहान की फायरिंग और सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल.

रोशन जायसवाल

• 10:47 AM • 24 Mar 2026

follow google news

UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुए छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. अब इस मामले में एक चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह सामने आई है, जिसने मंजीत चौहान द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का सच बताया है. वायरल वीडियो में नजर आ रही शिवांगी सिंह इस पूरे मामले की सबसे महत्वपूर्ण गवाह मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें...

'अकेली पड़ गई वरना बच जाती जान'

शिवांगी ने बताया कि जब आरोपी मंजीत चौहान ने गोलियां चलानी शुरू कीं, तो कॉलेज परिसर में चीख-पुकार मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे. लड़की का कहना है कि उसने सूर्य को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह उस वक्त अकेली पड़ गई थी. उसने भावुक होकर कहा कि अगर कुछ और लोग साथ होते या वह थोड़ी और हिम्मत दिखा पाती, तो शायद सूर्या की जान बचाई जा सकती थी.

कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा पर बड़े सवाल

शिवांगी ने घटना के दौरान कॉलेज प्रशासन की भारी लापरवाही का आरोप लगाया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरोपी मंजीत चौहान हथियार लेकर कॉलेज परिसर के अंदर कैसे घुस गया? चश्मदीद के मुताबिक, फायरिंग के दौरान वह निर्भीक होकर खड़ी रही और लोगों की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब रहा.

आरोपी मंजीत चौहान पुलिस की गिरफ्त में

वाराणसी पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की सघन जांच कर रही है. मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. घटना के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद लड़की की गवाही के आधार पर पुलिस कानूनी शिकंजा कस रही है. इस हत्याकांड के बाद कॉलेज परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर पूरे प्रदेश में बहस छिड़ गई है.

ये भी पढ़ें: मंजीत चौहान ने मेरे बेटे को बीयर के नशे में मारी थी गोली... सूर्य सिंह की मां ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाए ये बड़े आरोप