10 महीने पहले दामाद संग फरार हुई सास सपना देवी ने उसे भी दिया धोखा, अब बहनोई के साथ हुई रफूचक्कर

Aligarh Saas Damad Case: अलीगढ़ के चर्चित सास-दामाद मामले में नया मोड़ आ गया है. बेटी की शादी से पहले दामाद राहुल संग फरार हुई सपना देवी अब उसे भी छोड़ अपने बहनोई के साथ चली गई.

यूपी तक

• 04:02 PM • 12 Feb 2026

follow google news

Aligarh Saas Damad Case: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र से जुड़ा बहुचर्चित सास-दामाद केस एक बार फिर सुर्खियों में है. सपना देवी नाम की महिला अपनी बेटी की शादी से पहले ही अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी और करीब दस महीने तक उसके साथ बिहार के सीतामढ़ी में रह रही थी. अब यह खबर सामने आई है कि सपना  राहुल को भी छोड़कर अपने ही बहनोई के साथ चली गई है. इस घटना से परिवार में फिर से हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें...

राहुल का आरोप है कि सपना देवी जाते समय करीब दो लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात भी साथ ले गई. जब वह शिकायत लेकर अलीगढ़ पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने मामला बिहार का बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया. इस पूरे मामले ने पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 143 पदों पर निकली भर्ती, बढ़ियां मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई