Aaj Ka UP: शस्त्र लेकर मैहर देवी मंदिर में पहुंचे राजा भैया तो इस खास पूजा के अंदर की ये चर्चा शुरू हो गई

Raja Bhaiya Maihar Temple Shastra Puja: मैहर में मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र पूजा करने पहुंचे राजा भैया, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल. साथ ही देखिए मेरठ में दरोगाओं की 20 लाख की वसूली का पूरा सच.

कुमार अभिषेक

• 10:47 AM • 12 Feb 2026

follow google news

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में उनके द्वारा की गई शस्त्र पूजा है. यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में देखिए इस खबर और यूपी की दूसरी बड़ी खबरों का विश्लेषण. 

यह भी पढ़ें...

राजा भैया की शस्त्र पूजा और विवाद

गर्भ गृह में पूजा: राजा भैया ने मैहर के मां शारदा मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन किए और वहां विशेष पूजा-अर्चना की. वीडियो में उन्हें गर्भगृह के भीतर शस्त्र पूजा करते हुए देखा गया. यूं तो दशहरे या अन्य मौकों पर शस्त्र पूजा की परंपरा रही है, लेकिन मंदिर के सबसे संवेदनशील हिस्से यानी 'गर्भगृह' के भीतर शस्त्र पूजा करने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और विवाद हो रहा है. कुछ लोग इसे नियमों के विरुद्ध मान रहे हैं. 

इस बीच मेरठ में पुलिस की एक अवैध वसूली की भी खूब चर्चा है. मेरठ के लोहिया नगर थाने के दो दरोगाओं ने एक धागा व्यापारी से जमीन सौदे की खबर मिलने पर उसे बंधक बनाया और एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूल लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों दरोगाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उधर जौनपुर की एक दुकान में दो पुलिस कांस्टेबल सीसीटीवी कैमरे में मोबाइल चोरी करते हुए कैद हो गए हैं. दुकानदार ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर उनकी पोल खोल दी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई.

देवरिया का अनोखा मैन ऑफ द मैच भी चर्चा में रहा. देवरिया में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को ईनाम के तौर पर 1 किलो का जिंदा मुर्गा दिया गया.

ऊपर दिए गए वीडियो में देखिए Aaj Ka UP पूरा शो.