उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. माफिया मुख्तार अंसारी के पुराने और खासमखास शूटर रहे मोहम्मद शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शहर कोतवाली के असैनी मोड़ पर बाइक सवार हमलावरों ने बॉबी को घेरकर करीब 10 गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मौजूदा समय में बाराबंकी में वकालत कर रहा शोएब उर्फ बॉबी उस वक्त निशाने पर आया जब वह अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था. बॉबी का नाम साल 1998 के बहुचर्चित लखनऊ जेलर आरके तिवारी हत्याकांड में प्रमुखता से उछला था. हालांकि, कानूनी ट्रायल के बाद वह बरी हो गया था, लेकिन उसे आज भी मुख्तार गैंग के सबसे खतरनाक शार्पशूटरों में से एक माना जाता था.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT









