NCRB Data 2024: यूपी में घटा अपराध का ग्राफ, हत्या और महिला अपराध में बाकी राज्यों से बेहतर स्थिति... दिल्ली में क्राइम रेट सबसे ज्यादा

NCRB Data 2024: एनसीआरबी 2024 के आंकड़ों के अनुसार यूपी का अपराध दर 181.3 से घटकर 180.2 हो गया है. हत्या और महिला सुरक्षा के मामले में यूपी की रैंकिंग में सुधार हुआ है.

यूपी तक

• 05:56 PM • 08 May 2026

follow google news

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में पूरे भारत में कुल 35,44,608 आपराधिक मामले दर्ज किए गए. उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां कुल 4,30,552 मुकदमे दर्ज हुए हैं. राहत की बात यह है कि यूपी का अपराध दर (Crime Rate) पिछले वर्ष के 181.3 से घटकर अब 180.2 रह गया है. बता दें कि अपराध दर की गणना प्रति 1,00,000 की आबादी पर की जाती है.

यह भी पढ़ें...

प्रमुख अपराधों में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग

बड़ी आबादी होने के बावजूद, यूपी कई गंभीर अपराध श्रेणियों में अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीछे (बेहतर स्थिति में) है:

  • हत्या (Murder): देश भर में हत्या के कुल 27,049 मामले दर्ज हुए, जिनमें यूपी में 3,218 मामले हैं. इस सूची में यूपी 29वें स्थान पर है.
  • महिला अपराध: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में देशभर में 29,536 मामले दर्ज हुए, जबकि यूपी में 3,209 मामले दर्ज किए गए. इस श्रेणी में यूपी 24वें स्थान पर है.
  • बच्चों के खिलाफ अपराध: जहाँ दिल्ली में बच्चों के खिलाफ अपराध दर 138.4 (सबसे अधिक) है, वहीं यूपी 22,222 मामलों के साथ 27वें नंबर पर है.
  • साइबर क्राइम: साइबर अपराध के मामले में यूपी देश में 16वें स्थान पर रहा है, जबकि तेलंगाना इस सूची में शीर्ष पर है.

दिल्ली और अन्य राज्यों की तुलना

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का अपराध दर 252.3 दर्ज किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है. वहीं, बलवा (दंगा) और डकैती जैसे संगीन मामलों में भी उत्तर प्रदेश की स्थिति कई अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर पाई गई है.

सियासी घमासान और पुलिस का दावा

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने इस रिपोर्ट को बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी नियंत्रण का परिणाम बताया है. अधिकारियों का मानना है कि अपराध दर में आई गिरावट रा