तिलक लगाकर आया मोनालिसा का मुस्लिम पति और अपने प्रेम की पूरी कहानी बता गया

Monalisa Marriage Controversy: मोनालिसा और उनके पति ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी पर चल रहे विवादों का जवाब दिया. उन्होंने उम्र और भागकर शादी करने की खबरों को गलत बताया. देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 05:49 PM • 12 Mar 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा और उनके मुस्लिम पति ने केरल में शादी करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी अफवाहों पर सफाई दी और कई बड़े खुलासे किए. पति ने स्पष्ट किया कि उत्तर भारत (नॉर्थ इंडिया) में चल रही यह खबर गलत है कि मोनालिसा घर से भागकर आई हैं. उन्होंने बताया कि मोनालिसा अपने पिता के साथ केरल आई थीं. मोनालिसा ने भी उन खबरों को गलत बताया जिनमें उनकी उम्र कम होने का दावा किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि अगर उम्र कम होती, तो उन्हें ऑनलाइन 'के-स्मार्ट ऐप' से मैरिज सर्टिफिकेट नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें...

मोनालिसा ने खुलासा किया कि उनके घर पर उनकी शादी कहीं और तय कर दी गई थी और मेहमान भी आ चुके थे. वे उस जबरदस्ती की शादी से बचना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज किया. पति ने 'लव जिहाद' जैसे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे कलाकार हैं और उनके लिए सभी धर्म बराबर हैं. मोनालिसा अपने धर्म का पालन करेंगी और वे अपने धर्म का. उन्होंने कहा कि वे मंदिर और मस्जिद दोनों जगह जाते हैं.

दोनों ने बताया कि उन्हें केरल का माहौल बहुत पसंद आ रहा है क्योंकि यहाँ जाति-पाति का भेदभाव नहीं है. फिलहाल वे केरल में ही रहने की योजना बना रहे हैं. पति ने बताया कि उनकी मुलाकात एक फिल्म 'नागम्मा' के सिलसिले में हुई थी, जिसकी शूटिंग अभी प्रक्रिया में है.