मनोज यादव की गिरफ्तारी से मचा सपा में हड़कंप, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

Manoj Yadav Arrest: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है. महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.

यूपी तक

• 03:46 PM • 13 Feb 2026

follow google news

Manoj Yadav Arrest: लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के जिलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव के अचानक लापता होने की खबर सामने आई. परिवार और समर्थकों ने चिंता जताई, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी का माहौल बन गया. कुछ दिनों की अनिश्चितता के बाद स्पष्ट हुआ कि मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को दर्ज एक शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया. इस घटनाक्रम ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है. समाजवादी पार्टी ने मामले को गंभीरता से लिया है और समर्थक उनके पक्ष में आवाज उठा रहे हैं. अब सबकी नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया और इस पूरे प्रकरण के संभावित राजनीतिक असर पर टिकी है.

यह भी पढ़ें: बिना आयुष्मान कार्ड भी मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए क्या है यूपी की नई मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य योजना