Aligarh Anita Devi Case: अलीगढ़ की रहने वाली अनिता देवी ने अपने लिव-इन पार्टनर राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि राहुल उन्हें कमरे में बंद करके रखता था और टॉयलेट तक जाने की इजाजत नहीं देता था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और करीब 5.50 लाख रुपये नकद और आधा किलो चांदी के जेवर हड़प लिए गए. अनिता ने यह भी दावा किया कि राहुल महिलाओं को बेचने का धंधा करता है और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है. इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि वह किसी के साथ फरार नहीं हुईं, बल्कि पड़ोसी की मदद से वहां से जान बचाकर निकलीं.
ADVERTISEMENT
अनिता ने बेटी की शादी से पहले राहुल के साथ जाने के अपने फैसले पर गहरा पछतावा जताया है. उन्होंने कहा कि अब वह उसके पास वापस नहीं जाना चाहतीं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं. वहीं बहनोई के साथ भागने के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया है. यह मामला पिछले 10 महीनों से चर्चा में है और अब अनिता के सामने आने के बाद इसमें नया मोड़ आ गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में प्रधानी, पंचायत चुनाव से पहले आ गया बड़ा ट्विस्ट, ये तो गेम ही बदल देगा
ADVERTISEMENT









