चर्चा में: कुलदीप यादव और वंशिका की रियल वाली प्रेम कहानी यहां जानिए, शादी का शेड्यूल भी

Kuldeep Yadav Wedding News: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी करेंगे. लखनऊ में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन में सीएम योगी को भी न्योता दिया गया है. देखिए कुलदीप की लव स्टोरी और संघर्ष का सफर.

यूपी तक

• 11:04 AM • 11 Mar 2026

follow google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वे अपने बचपन के प्यार वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेंगे. वंशिका कानपुर के श्याम नगर (लाल बंगला) की रहने वाली हैं. वे कुलदीप की बचपन की दोस्त और उनकी "बचपन की मोहब्बत" हैं. वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और अभी वहीं नौकरी कर रही हैं. उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में काम करते हैं.

यह भी पढ़ें...

शादी और रिसेप्शन का कार्यक्रम

आपको बता दें कि 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी. 14 मार्च को कुलदीप और वंशिका की शादी होगी, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे. 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी. कुलदीप के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है.  

सगाई और शादी में देरी की वजह

कुलदीप और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को लखनऊ के एक होटल में हुई थी. शादी पहले नवंबर में होने वाली थी, लेकिन क्रिकेट टूर्नामेंट्स और T20 वर्ल्ड कप की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया था. कुलदीप चाहते थे कि वे पहले वर्ल्ड कप जीतकर आएं और फिर शादी करें. 

कुलदीप यादव का क्रिकेट सफर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जन्मे कुलदीप शुरुआत में तेज गेंदबाज बनना चाहते थे, लेकिन अपने कोच की सलाह पर उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू की और 'चाइनामैन' स्पिनर के रूप में पहचान बनाई. उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. कुलदीप वनडे क्रिकेट में दो बार हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हैं.