रामपुर में महिला टीचर की मिली लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े... फिर पता चली पति संग शारीरिक संबंध वाली वो बात

Rampur News: रामपुर में एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की शारीरिक संबंध बनाने के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यूपी तक

• 07:03 PM • 08 Apr 2026

follow google news

रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक घर के भीतर बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में एक महिला शिक्षिका का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान एकता के रूप में हुई है. पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया, तो कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति राहुल निकला, जिसने अपनी दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं.

यह भी पढ़ें...

बिस्तर पर मिला शव, पति था फरार

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली सिविल लाइंस स्थित एक घर में शिक्षिका एकता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एकता का शव बिस्तर पर था और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे. घर से उसका पति राहुल गायब था, जिससे पुलिस का शक गहरा गया. पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी.

परिजनों ने लगाया दहेज और प्रताड़ना का आरोप

इस बीच, मृतका के परिजनों ने राहुल और उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही एकता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की दिशा आगे बढ़ाई.

'शारीरिक संबंध' के दौरान हत्या: कातिल पति का कबूलनामा

पुलिस ने जब घेराबंदी कर आरोपी पति राहुल को दबोचा और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जो कहानी सुनाई वह रोंगटे खड़े करने वाली थी. राहुल ने कबूला कि घटना वाली रात वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. गुस्से में पागल होकर राहुल ने संबंध बनाते समय ही एकता का गला दबा दिया. कुछ ही पलों में एकता की सांसें थम गईं.

दहशत में शव छोड़कर भागा आरोपी

राहुल ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह बुरी तरह घबरा गया था. उसने एकता के शव को उसी हालत में बिस्तर पर छोड़ दिया और घर से भाग निकला. उसे लगा कि वह पुलिस से बच जाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) का बयान

इस सनसनीखेज मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर, अनुराग सिंह ने बताया, "मृतका पेशे से शिक्षिका थी और उसका शव उसके घर से ही बरामद हुआ था. परिजनों ने पति और देवर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे. मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुए विवाद के बाद उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आरोपी को जेल भेज दिया गया है."