Sambhal News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर सामने आते ही देश-विदेश में शिया समुदाय के बीच गहरा गम और आक्रोश देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस्राल और यूनाइटेड स्टेट्स के संयुक्त हमले में खामेनई मारे गए. इस खबर के बाद भारत समेत कई देशों में शिया समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जगह-जगह लोग रोते-बिलखते नजर आए और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की गई. उत्तर प्रदेश में भी इसका व्यापक असर दिखा, जहां कई शहरों में गुस्से और मातम का माहौल बना हुआ है.
ADVERTISEMENT
विशेष रूप से संभल जिले के सिरसी कस्बे और लखनऊ में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए. संभल में शिया समुदाय ने बाजार बंद रखे और जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा कि “तुम कितने खामेनई मारोगे, हर घर से खामेनई निकलेगा.” स्थानीय लोगों ने इस घटना को अपने समुदाय के खिलाफ बड़ा अन्याय बताते हुए न्याय की मांग की है. जुलूस निकाले गए, कड़े विरोध के स्वर सुनाई दिए और पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता दिखा.
ADVERTISEMENT









