आजमगढ़ में ‘निरहुआ रथ’ पर लगा ब्रेक, इंश्योरेंस नहीं होने पर प्रशासन ने ही लिया ये एक्शन

Dinesh Lal Yadav: यहां तो अधिकारियों ने ही BJP सांसद निरहुआ का प्लान फेल कर दिया!

यूपी तक

07 May 2023 (अपडेटेड: 07 May 2023, 07:30 AM)

follow google news

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार और बीजेपी के धुंआधार सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का विजय रथ तैयार था, गाड़ी सज चुकी थी और बैनर पोस्टर लग चुके थे. लेकिन आखिरी वक्त पर निरहुआ के ही अधिकारियों ने निरहुआ रथ के सपने को चूर चूर कर दिए. 

यह भी पढ़ें...

आजमगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रसार जोरों पर है. आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का विजयरथ यानी ‘निरहुआ रथ’ प्रशासन ने रोड शो में जाने से पहले ही रोक दिया. इससे भाजपा सांसद का विजयरथ कार्यक्रम ठहर गया. इसके बाद चुनाव प्रचार करने के लिए दिनेश लाल यादव अन्य वाहन से गए.

बताया जा रहा है कि विजयरथ यानी ‘निरहुआ रथ’ को प्रचार करने की परमिशन नहीं मिली थी. तो वहीं रथ के चालक का कहना है कि इसका इंश्योरेंस फेल हो गया था, जिससे इसे परमिशन नहीं मिली थी.

The victory chariot of Bhojpuri cinema’s superstar and BJP’s smoky MP Dinesh Lal Yadav aka Nirahua was ready, the vehicle was decorated and banner posters had been put up. But at the last moment, the officials of Nirahua destroyed the dream of Nirahua Rath.