छोटे बेटे अबान अहमद के जनाजे में पहुंची थी मां शाइस्ता परवीन? खूब हो रही चर्चा

यूपी तक

• 01:44 PM • 10 Aug 2026

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जुटी थी. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि बेटे के जनाजे में फरार शाइस्ता परवीन भी पहुंची थी. हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Google CTA

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान का निधन और उसके अंतिम संस्कार की खबरें सुर्खियों में बनी हुई  हैं. अबान के अंतिम संस्कार में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा जनता की भारी संख्या में उपस्थिति रही. हालांकि, शाइस्ता परवीन की उस दिन कब्रिस्तान में मौजूदगी पर विवाद है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाइस्ता ने अपने बेटे को आखिरी बार कब्रिस्तान में देखा, जबकि कुछ इसे नकारते हैं.

यह भी देखें...

शाइस्ता परवीन अतीक अहमद की पत्नी है. शाइस्ता के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार चल रही हैं. उमेश पाल हत्याकांड जैसे गंभीर मामलों में उनका नाम जुड़ा है.

अतीक के दो बड़े बेटे उमर और अली जो जेल में बंद हैं, कंधे पर भाई का शव लेकर जनाजे में शामिल हुए. उस दिन भारी भीड़ ने कब्रिस्तान का माहौल भावुक बना दिया.पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही, लेकिन लोग बाधाओं को तोड़ते हुए अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आए.