अबान अहमद के जनाजे में शामिल हो सकती हैं शाइस्ता परवीन? उमेश पाल हत्याकांड के बाद से हैं फरार

यूपी तक

• 08:06 PM • 06 Aug 2026

Shaista Parveen: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद एक बार फिर शाइस्ता परवीन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार शाइस्ता अब तक अतीक और बेटे असद के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई हैं.

Google CTA

Shaista Parveen: झांसी में एक भीषण सड़क हादसे के दौरान माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या अब अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन सामने आएगी. उमेश पाल हत्याकांड (फरवरी 2023) के बाद से ही शाइस्ता परवीन लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर है. अब यह देखना होगा कि क्या वह अपने सबसे लाडले बेटे को आखिरी बार देखने के लिए अपनी फरारी खत्म करेगी या नहीं.

यह भी देखें...

अतीक और असद की मौत पर नहीं आई नजर

शाइस्ता परवीन इससे पहले भी अपने परिवार के लोगों की मौत पर सामने नहीं आई है. 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस एनकाउंटर में उसके बेटे असद की मौत हो गई थी. पुलिस ने कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जाल बिछाया था, लेकिन शाइस्ता बेटे को देखने नहीं आई. इसके ठीक दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी हत्या हो गई है. उस समय भी पुलिस को शाइस्ता के आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उसने अपनी फरारी नहीं तोड़ी.

क्या अब सामने आएगी शाइस्ता परवीन?

आज 6 अगस्त 2026 को अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की हादसे में जान चली गई है. बताया जाता है कि अबान शाइस्ता का सबसे लाडला बेटा था. इस घटना के बाद यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या शाइस्ता अपने लाडले बेटे को आखिरी बार देखने के लिए कब्रिस्तान पहुंचेगी. क्या वह बेटे के प्यार में अपनी सारी दीवारें और फरारी तोड़कर पुलिस के सामने आ जाएगी. पुलिस और आम लोगों की नजरें अब शाइस्ता परवीन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.

हादसे में गई आबान की जान

जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद का दूसरा बड़ा बेटा अली अहमद इस समय जेल में बंद है. पिछले साल 1 अक्टूबर 2025 को अली को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में शिफ्ट किया गया था. जानकारी के अनुसार, आबान कार से अपने कुछ साथियों के साथ उसी से मिलने के लिए झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार कार एक डिवाइडर से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में आबान अहमद समेत कुल दो लोगों की मौत हो गई.