4 लोगों की जान लेने के बाद बच्चों को बनाया बंधक, महामृत्युंजय जाप के बीच हुआ खूनी खेल; आजमगढ़ में ऐसे मारा गया कातिल अरविंद!

यूपी तक

• 01:18 PM • 23 Sep 2026

आजमगढ़ में पूजा के दौरान त्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोपी की मानसिक स्थिति खराब बताई गई। पुलिस ने कार्रवाई कर बच्चों को बचाया।

Google CTA

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के शंभूपुर गांव में अरविंद सिंह के घर चल रहा महामृत्युंजय जाप मंगलवार शाम अचानक गोलीबारी में बदल गया. परिवार के मुताबिक, अरविंद के ऊपर ‘आत्मा के साये’ की आशंका के चलते तीन दिनों से पूजा कराई जा रही थी. इसी दौरान अरविंद ने पत्नी बबीता सिंह और दो पुरोहितों गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसने अपने तीन बच्चों को बंधक बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

यह भी देखें...

पूजा के बीच अचानक शुरू हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में महामृत्युंजय जाप चल रहा था. अरविंद ने कथित तौर पर वहां मौजूद पुरोहितों से सवाल-जवाब किए और उनके आधार कार्ड मांगने लगा. इसी बात को लेकर उसकी पत्नी बबीता ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि अरविंद ने फायरिंग शुरू कर दी. एक पुरोहित मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि बबीता सिंह और दो अन्य पुरोहितों की गोली लगने से मौत हो गई. पंडित हिमांशु को इस घटना का चश्मदीद बताया जा रहा है.

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

फायरिंग के बाद अरविंद ने अपने तीन बच्चों को घर के अंदर बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. करीब सात घंटे तक पुलिस ने अरविंद को समझाने और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अरविंद सिंह घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.