पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण के खिलाफ अयोध्या के निवासियों में भारी गुस्सा है. राम नगरी अयोध्या के लोगों ने साफ कहा कि मस्जिद बनाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बाबर जैसे विदेशी आक्रांता के नाम पर इबादतगाह बनाना कतई स्वीकार्य नहीं. अवधदेश पांडे बादल, कौशिक प्रमाणित, रोहित चौधरी, शैलेंद्र कोरी जैसे स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि नाम नहीं बदला गया तो मुर्शिदाबाद तक आंदोलन होगा.
ADVERTISEMENT
अयोध्या वासियों का कहना है कि अब्दुल कलाम जैसे देशभक्त मुस्लिमों के नाम पर मस्जिद बन सकती है, लेकिन बाबर, औरंगजेब जैसे अत्याचारियों के नाम पर नहीं. उन्होंने ममता बनर्जी सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की, वरना जैसा अयोध्या में ढांचा गिरा था, वैसा ही दोबारा होगा. यह विवाद बंगाल चुनाव से ठीक पहले सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला बन गया है.
इस मामले से जुड़ी पूरी वीडियो रिपोर्ट ऊपर देखें.
ADVERTISEMENT









