Akhilesh Yadav on Manipur : मणिपुर की घटना पर अखिलेश यादव ने फूलन देवी का नाम लेकर कहा..

यूपी तक

• 04:46 AM • 23 Jul 2023

Akhilesh Yadav on Manipur : मणिपुर की घटना पर अखिलेश यादव ने फूलन देवी का नाम लेकर कहा..

Google CTA

यह भी देखें...

मणिपुर में पिछले दो महीनों से चल रही हिंसा के बीच दो युवतियों के साथ वीभत्स हरकत करने का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ. इस वीडियो पर जहां आम लोगों का गुस्सा तो फूटा ही वहीं विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार को कटघरे में रखते हुए कई तीखे सवाल कर डाले. इन्ही सब के बीच शनिवार को मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडिया ने मणिपुर की घटना पर सवाल पूछा तो उन्होंने इशारों इशारों में कह दिया कि जो कुछ एक समय में सांसद फूलन देवी के साथ हुआ था आज भी समाज में वो मानसिकता खत्म नहीं हो पायी है.