एक ही सूट 2 महिलाओं को आया पसंद..., फिर पीलीभीत में बीच सड़क पर ही खूब चलीं चप्पलें, देखने के लिए जुट गई भारी भीड़!

यूपी तक

• 12:55 PM • 09 Sep 2026

पीलीभीत के मंगल बाजार में खरीदारी के दौरान एक ही सूट पसंद आने पर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Google CTA

Pilibhit Suit Dispute: पीलीभीत के मंगल बाजार में खरीदारी के दौरान एक ही सूट पसंद आने पर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि बाजार में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. कपड़े खरीदने आए लोग अचानक हुए इस हंगामे को देखकर हैरान रह गए. मामला बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया. पुलिस ने आपसी सहमति से विवाद शांत कराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद बाजार में हुई यह नोकझोंक चर्चा का विषय बन गई.

यह भी देखें...

एक ही सूट पसंद आया तो बढ़ गई कहासुनी

बताया गया कि मंगल बाजार में दोनों महिलाएं कपड़ों की खरीदारी कर रही थीं. इसी दौरान एक सूट दोनों को पसंद आ गया. पसंद एक होने के बाद दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई. शुरुआत में मामला केवल बातचीत तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बहस बढ़ती चली गई, यहां तक की चप्पलें भी खूब चलीं. बाजार में विवाद बढ़ता देखकर आसपास मौजूद लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. कुछ ही देर में छोटी-सी बात ने हंगामे का रूप ले लिया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर कराया समझौता

हंगामे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया और पूरे मामले को शांत कराने की कोशिश की. बातचीत के जरिए दोनों महिलाओं के बीच विवाद सुलझाया गया और आपसी सहमति से मामला खत्म कराया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाजार का माहौल सामान्य हो गया. सार्वजनिक स्थान पर विवाद ज्यादा न बढ़े और लोगों की सुरक्षा बनी रहे, इसे लेकर पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया.