Mystery of Tina: गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन सगी बहनों की नौवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के बाद अब शक की सुई घर के अंदरूनी हालातों की ओर घूम रही है. जिस पिता ने कोरियन लव गेम को इस हादसे की वजह बताया था अब वही पिता मीडिया से दूरी बना चुका है. लेकिन यूपी Tak की टीम जब दिल्ली के सीलमपुर स्थित बच्चियों के ननिहाल पहुंचीतो वहां उनकी नानी ने जो खुलासे किए वे चौंकाने वाले हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चियों का पिता चेतन रिश्तों के एक बेहद पेचीदा ताने-बाने के बीच रह रहा था.
ADVERTISEMENT
कौन है टीना? नानी का बड़ा खुलासा
शुरुआत में टीना के बारे में बात करने से बच रही नानी सुनीता ने बाद में कई राज खोले. सुजाता ने बताया कि बच्चियों के पिता चेतन की पहली शादी रिश्तेदारी में शादी हुई है सुजाता के साथ. वहीं दूसरी शादी सुजाता की सगी छोटी बहन हिना के साथ हुई थी. इन दोनों बहनों के अलावा घर में एक तीसरी महिला टीना की एंट्री हुई. नानी सुनीता का दावा है कि टीना चेतन की तीसरी पत्नी है. उन्होंने बताया कि जिस दिन मीडिया घर पहुंची थी उस वक्त एक महिला बुजुर्ग नानी को बात करने से रोक रही थी. नानी ने दावा किया कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि टीना ही थी. 'टीना मुझे मीडिया से बात करने नहीं दे रही थी. उसने मुझे रोक रखा था. सुजाता और हिना ने अपने पति की खुशी के लिए उसे (टीना) साथ रहने की इजाजत दी थी. टीना से भी चेतन की एक छोटी बेटी है.'
कोरियन गेम या घर का माहौल?
पिता चेतन का दावा था कि उनकी तीनों बेटियां प्राची, पाखी और निशिका एक खतरनाक कोरियन लव गेम की आदी थीं. उनके मुताबिक बच्चियों ने अपने नाम बदलकर अलीजा, सिंधी और मारिया रख लिए थे. वे पूरी तरह कोरियन कल्चर में ढल चुकी थीं और खुद को इंडियन कहलवाना पसंद नहीं करती थीं. गेम के आखिरी टास्क को पूरा करने के लिए उन्होंने मौत को गले लगा लिया. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कोरियन गेम की थ्योरी को लगभग नकार दिया है. पुलिस अब इस एंगल पर काम कर रही है कि क्या एक ही छत के नीचे तीन पत्नियों और बच्चों के बीच होने वाले किसी मानसिक दबाव या कलह ने बच्चियों को इस खौफनाक कदम की ओर धकेला?
पहेली जो अब भी बरकरार है
अगर घर में सब कुछ ठीक था और तीनों पत्नियां प्यार से रहती थीं, तो नानी को मीडिया से बात करने से क्यों रोका गया? पिता चेतन दो बार बयान देने के बाद अब खामोश क्यों हैं? क्या वाकई 14 से 18 साल की बच्चियों पर किसी गेम का इतना असर हो सकता है कि वे सामूहिक आत्महत्या कर लें या कहानी कुछ और है? गाजियाबाद पुलिस फिलहाल चेतन के परिवार और उनकी तीनों पत्नियों के संबंधों और बच्चियों के मोबाइल डेटा की बारीकी से जांच कर रही है. सीलमपुर से लेकर भारत सिटी तक रिश्तों की यह उलझी गुत्थी ही इस मौत के रहस्य से पर्दा उठाएगी.
ADVERTISEMENT









