पूर्वांचल में मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घुसखोर पंडित' को लेकर विवाद तेजी से फैल रहा है. इस फिल्म के शीर्षक और किरदारों को लेकर ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जताया है. वाराणसी के गंगा घाट पर ब्राह्मणों ने मनोज बाजपेयी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उनकी मांग है कि या तो फिल्म का शीर्षक बदला जाए या स्क्रिप्ट में संशोधन किया जाए.
ADVERTISEMENT
अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ी संख्या में ब्राह्मण गंगा किनारे जुटकर इसका विरोध करेंगे. इसी बीच फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय का भी विवाद पर बयान आया है. उनका कहना है कि ये फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जिसका उद्देश्य किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं है. उन्होंने सभी प्रचार सामग्री फिलहाल हटा दी है, जिससे फिल्म को सही संदर्भ में समझा जा सके. इस विवाद के चलते फिल्म की रिलीज से पहले ही आलोचनाएं शुरू हो गई हैं. आपको ये भी बता दें कि यूपी में इस फिल्म पर एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है.
ADVERTISEMENT









