उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. लोनी क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर में रहने वाली तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात की है. गिरने की तेज आवाज सुनकर जब तक सोसाइटी के लोग मौके पर पहुंचे तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था.इस मामले को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां कोरियन लवर गेम खेलने की एडिक्टेड थीं. इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई है कि निशिका, प्राची और पाखी के पिता चेतन कुमार पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटियों का फोन बेच दिया था.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव थीं तीनों बच्चियां
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया की इस कदर आदी थीं कि उन्होंने अपने असली नाम बदलकर एलिजा, सिंडी और मारिया रख लिए थे.तीनों बहनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी अच्छे फॉलोअर्स थे। वे लगातार कोरियन ड्रामा और टास्क-बेस्ड गेम्स में डूबी रहती थीं. करीब 10 दिन पहले जब पिता को इन अकाउंट्स की जानकारी मिली तो उन्होंने मोबाइल छीन लिए और अकाउंट डिलीट कर दिए. फोन छिन जाने के बाद से तीनों बहनें गहरे मानसिक तनाव में थीं.
बच्चियों के पिता पर 2 करोड़ का कर्ज
इस कहानी का दूसरा पहलू परिवार की जर्जर आर्थिक स्थिति है. बच्चियों के पिता चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे और उन पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. तंगी का आलम यह था कि पिता ने बच्चियों का मोबाइल फोन बेच दिया था.उसी पैसे से घर की बिजली का ₹800 का प्रीपेड रिचार्ज कराया गया था.आर्थिक बदहाली के कारण तीनों बहनें पिछले 2-3 साल से स्कूल भी नहीं जा पा रही थीं और पूरा समय मोबाइल की आभासी दुनिया में बिताती थीं.
'सॉरी मम्मी-पापा हम गेम नहीं छोड़ पाए'
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें बच्चियों ने लिखा है-'सॉरी मम्मी-पापा, हम कोरियन गेम नहीं छोड़ पाए.' हालांकि पिता का दावा है कि बच्चियां 50 टास्क वाले किसी जानलेवा कोरियन गेम का शिकार हुई हैं.लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी विशेष गेम के ठोस सबूत नहीं मिले हैं. बच्चियों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि उनकी डिजिटल एक्टिविटी का सच सामने आ सके.
ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 6 फरवरी को पलट जाएगा मौसम... 22 जिलों में जारी की गई चेतावनी
ADVERTISEMENT









