अलीगढ़ में मंदिर के पास मुस्लिम शख्स ने खोली महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकान फिर वहां ये सब हुआ

UP News: अलीगढ़ में मंदिर के सामने महिलाओं के अंडरगारमेंट की दुकान को लेकर खूब विवाद हुआ. दरअसल ये दुकान एक मुस्लिम शख्स ने खोली थी. जानिए पूरा मामला.

यूपी तक

• 07:10 PM • 17 Feb 2026

follow google news

UP News: अलीगढ़ में खरेश्वर मंदिर के पास महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की दुकान खोलने को लेकर हिंदूवादी संगठनों और पुलिस के बीच भारी बवाल हो गया है. यूपी Tak के खास शो आज क्या है वायरल में आइए आपको विस्तार से ये घटना दिखाते हैं. आपको बता दें कि अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के खरेश्वर मंदिर परिसर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा महिलाओं के अंडरगारमेंट्स की दुकान खोलने पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई. करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव ने इसका कड़ा विरोध किया, जिसके बाद उनकी पुलिस अधिकारियों (सीओ संजीव तोमर) से तीखी बहस हो गई. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने सचिन राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सचिन का दावा है कि उन्हें केवल आपत्तिजनक दुकान का विरोध करने के कारण अपराधी बनाया जा रहा है. गिरफ्तारी के विरोध में हिंदूवादी नेता मोहन चौहान जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन में बैठे लोग "सपा की मानसिकता" से काम कर रहे हैं और हिंदूवादी नेताओं पर अत्याचार कर रहे हैं. 

इसी क्रम में कानपुर से भी एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी (फायर ब्रिगेड कर्मचारी) को ट्रेन के अंदर रेलवे की बेडशीट और तकिया चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. रेलवे स्टाफ ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से तकिया बरामद हुआ. पकड़े जाने पर वह पुलिसकर्मी "गलती हो गई" कहकर माफी मांगता नजर आया.